माली शब्द सैनी समाज का अपमान : डॉ. सैनी

March 24, 2012
 
कुरुक्षेत्र : भाजपा के प्रदेश समीति के सदस्य डॉ. पवन सैनी ने सैनी स्कूल उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा सैनी समाज को माली कहने की निंदा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस कथन से पूरे सैनी समाज में रोष है। इसका खामियाजा कांग्रेस को उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सैनी समाज ने मुख्यमंत्री के समान में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री ने सैनी समाज के बारे में गलत शब्द प्रयोग कर उनका अपमान किया। इससे पहले जींद में भी सैनी समाज के कार्यक्रम में इस शब्द का इस्तेमाल किया गया। सैनी समाज इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।
 
Source: Dainik Jagran